score Card

महारैली में बोले केजरीवाल- मोदी जी को समझ नहीं आ रहा कि देश कैसे चलाएं

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली कर रही है। इस रैली में केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इस महारैली में जरूर शामिल हों..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • देश का जनतंत्र खत्म हो रहा: केजरीवाल
  • देश के PM सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते: केजरीवाल
  • हर रोज दिल्ली के काम रोके जाते है: केजरीवाल
  • हमारे पास 1 नहीं 100 मनीष सिसोदिया है: केजरीवाल

मोदी सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी महारैली का आयोजन कर रही है। इसमें शामिल होने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए मैदान में खास इंतजाम किए गए है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ पार्टी की रैली में बोले कि "आने वाले दिनों में मेरा उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर जाना और लोगों को बताना होगा कि समय आ गया है, हमें एकजुट होकर पीएम मोदी के खिलाफ लड़ने की जरूरत है ..."

'महा रैली' को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "2015 में दिल्ली ने सभी 7 सीटें भाजपा को दी, मोदी जी को पीएम बनाया और कहा आप देश संभालों और दिल्ली में 70 में 3 सीट भाजपा को दी 67 सीट AAP को दी और कहा केजरीवाल जी आप दिल्ली संभालों। दिल्लीवालों ने भाजपा के लोगों को आंखे लाल कर देखा और बोला आप देश संभालों खबरदार अगर दिल्ली की तरफ आंख उठा कर देखें तो।

हमारे पास एक नहीं 100 मनीष सिसोदिया है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "उन्होंने (PM) मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं। आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे। मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है। मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है। ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा। इसे अभी रोकना पड़ेगा।

calender
11 June 2023, 01:53 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag