मनमोहन सिंह राज्यसभा से हुए रिटायर, खड़गे ने लिखा पत्र, पढ़कर भावुक हुए पूर्व PM

New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज यानी 2 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हो चुके हैं, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके लिए एक खत लिखा है.

JBT Desk
JBT Desk

New Delhi: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आज यानी 2 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य से रिटायर हो गए हैं. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है. लेटर में खड़गे ने लिखा कि "अब आप राज्यसभा में नहीं होंगे और सक्रिय राजनीति से रिटायर हो रहे हैं, मगर तब भी आपकी आवाज देश की जनता के लिए हमेशा उठती रहेगी."


जानकारी दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ 9 अन्य केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा से रिटायर किया जाएगा. वहीं मनमोहन सिंह अगले दिन 3 अप्रैल को राज्यसभा में अपनी संसदीय यात्रा को समाप्त करने वाले हैं. इतना ही नहीं कल यानी बुधवार को पहली बार कांग्रेस पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में कदम रखने वाली हैं. 

मनमोहन सिंह पहली बार कब सदन के सदस्य बने

मनमोहन सिंह साल 1991के अक्टूबर में पहली बार सदन के सदस्य बनाए गए. वह अपनी अच्छी अर्थव्यवस्था साहसिक सुधारों के लिए वह फेमस हैं. बता दें कि साल 1991- 1996 तक नरसिम्हा राव की सरकार में वह वित्त मंत्री रहे, इसके साथ ही वह साल 2004-2014 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहें. जबकि उनकी वर्तमान उम्र 91 वर्ष है. मनमोहन सिंह कल यानी 3 अप्रैल को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं. इसके बाद उनकी खाली सीट पर सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से उच्च सदन में कदम रखने वाली हैं. 

सात और केंद्रीय मंत्री होंगे रिटायर 

जानकारी मिल रही है कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ सात और केंद्रीय मंत्री रिटायर होने वाले हैं. जिसमें मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे इन सभी का आज यानी मंगलवार को राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इसके साथ ही आज यानी 2 अप्रैल को राज्यसभा से कुल 49 सदस्यों ने अपना कार्यकाल समाप्त किया है. 

calender
02 April 2024, 10:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो