Monsoon Update Delhi: दिल्ली - NCR समेत कई जगहों में देर रात तक हुई झाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया 26 जून तक आरेंज अलर्ट जारी

Monsoon Update Delhi: दिल्ली - NCR समेत कई जगहों पर देर रात से बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया अगले दो दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • ओडिशा समेत इन जगहों में आ गया मानसून

Monsoon Update Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR में देर रात तक झमाझम बरसात जारी रही। जिसके कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। मौसम में एकदम बदलाव होने से मौसम विभाग ने यह दावा किया है कि देश के पश्चिमी छोर पर स्थित मुंबई और राजधानी दिल्ली - NCR में मानसून एकसाथ दे रहा है। जिसके चलते 26 जून तक दिल्ली में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

मानसून में आया बदलाव 

IMD वरिष्ठ विज्ञानी DM पई के अनुसार जहां यह मानसून आमतौर पर सबसे पहले 1 जून को केरल, 11 को मुंबई और 27 जून को दिल्ली पहुँचता है, लेकिन च्रकवात बिपर्जय के कारण इसपर काफी प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से अब यह तेज़ी से बढ़ता हुआ आगे आ रहा है। 

ओडिशा समेत इन जगहों में आ गया मानसून 

इसके अलावा मध्य भारत में मानसून काफी देरी से आ रहा है जो अपने निर्धारित से से 10 से 12 दिन लेट है। तो वहीं पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, ओडिशा,  छत्तीसगढ़, बंगाल, महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, झारखंड और बिहार के काफी हिस्सों में अच्छी - खासी बरसात देखने को मिली। 

मौसम विभाग ने बताया की अगले दो दिनों तक मौसम काफी सुहाना और बरसाती रहेगा। क्योंकि अगले दो दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। जो उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू - कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है। यह शनिवार को छत्तीसगढ़ से होता हुआ मप्र पहुंच चुका है। 

calender
25 June 2023, 09:41 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो