दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप से दहशत, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, बिहार से आई थी बस
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया हैय

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके साथ ही लोग 14 साल पहले हुए निर्भया कांड को याद करते हुए, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ा आक्रोश जता रहे हैं. बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उस स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस बिहार में रजिस्टर्ड है और दिल्ली-बिहार रूट पर चलती थी.
VIDEO | Delhi bus gang-rape: Police received information on May 12; we have arrested two accused, says Vikram Singh, DCP, Delhi Police.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/CaO9BNlwIb— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
पुलिस में मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक बस का नंबर BR 28P 3941 है और इसे रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो नाम की कंपनी संचालित करती है. नारंगी और काले रंग की इस एसी स्लीपर बस में रानी बाग इलाके के पास महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वक्त बस में और कौन-कौन मौजूद था. बस के परमिट और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.
#WATCH | Delhi: The police have registered a case of the alleged gangrape of a woman on a private bus in Delhi. The police have arrested both accused individuals and also seized the bus used in the incident.
— ANI (@ANI) May 14, 2026
(Visuals of the bus seized by the police) pic.twitter.com/DFT2toJ5mL
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे और शीशे पूरी तरह बंद थे, जिससे बाहर किसी को अंदर की गतिविधियों का अंदाजा नहीं हो सका. फोरेंसिक टीम ने बस से सबूत भी जुटाए हैं.
कब हुई घटना
पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है और मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है. सोमवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थी. इसी दौरान सरस्वती विहार के पास खड़ी बस के बाहर मौजूद युवक से समय पूछने पर उसे जबरन बस में खींच लिया गया. पीड़िता का आरोप है कि दो लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब दो घंटे तक बस को अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे. बाद में उसे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया.
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी. मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी, लेकिन परिवार और छोटे बच्चों की जिम्मेदारी के चलते उसने घर लौटने का फैसला किया। वहीं अब पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.


