आज से पूरे देश में मंहगा हुआ दूध! अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ा दिया प्राइस, जानिए नए रेट

अमूल और मदर डेयरी कीमतों में 2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज 14 मई से लागू हो गई हैं. लोगों के जेब पर अब इसका असर देखने को मिल रहा है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली: पूरे देश में आम लोगों पर महंगाई का असर एक बार फिर बढ़ गया है. दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में अब लोगों को दूध खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. बड़ी डेयरी कंपनियों ने अपनी कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. दोनों कंपनियों ने दूध की अलग-अलग कैटेगरी में कीमतों में 2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें आज 14 मई से लागू हो गई हैं. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की घोषणा के कुछ ही समय बाद मदर डेयरी ने भी अपनी नई दरें जारी कर दीं. आइए आज आपके शहर में दूध की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली में ताजा कीमतें

दिल्ली में अमूल फुल क्रीम दूध 72 प्रति लीटर बिक रहा है जबकि मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध भी 72 प्रति लीटर है. अमूल और मदर डेयरी दोनों के टोन्ड दूध की कीमत 60 प्रति लीटर है. गाय के दूध की बात करें तो यह अभी 62 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. डबल टोन्ड दूध की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं. नई दरों के तहत, अमूल और मदर डेयरी के डबल टोन्ड दूध 54 प्रति लीटर बिक रहे हैं.

मुंबई में दूध की ताजा दरें

मुंबई में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 70 से बढ़कर 72 प्रति लीटर हो गई है जबकि अमूल ताजा अब 60 प्रति लीटर में मिल रहा है. वहीं मदर डेयरी का FCM (फुल क्रीम दूध) 72 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. कोलकाता में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 71 से बढ़कर 72 प्रति लीटर हो गई है जबकि अमूल ताजा अब 60 प्रति लीटर में मिल रहा है. इसके अलावा मदर डेयरी के टोन्ड दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है जो 58 से बढ़कर 60 प्रति लीटर हो गई है.

मदर डेयरी ने भी कीमतें बढ़ाई

अमूल के बाद, मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी दूध की नई कीमतें गुरुवार से लागू हो जाएंगी. मदर डेयरी ने बताया कि पिछले एक साल में किसानों को दिए जाने वाले खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के बावजूद इसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया था. कंपनी ने आगे कहा कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी.

वकीमतें क्यों बढ़ा रहे हैं?

डेयरी कंपनियों ने दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने का मुख्य कारण बढ़ती इनपुट लागत को बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से खरीद की कीमतें लगातार बढ़ी हैं जिससे इनपुट लागत बढ़ गई है और मुनाफे का मार्जिन कम हो गया है. ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पैदा हुआ पश्चिम एशिया संकट भी कंपनियों पर दबाव डाल रहा है. कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रही है. चूंकि भारत काफी हद तक कच्चे तेल पर निर्भर है इसलिए वह अब ज्यादा दरों पर कच्चा तेल आयात कर रहा है, जिससे उसका विदेशी मुद्रा भंडार तेजा से घट रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो