Kerala Assembly Election 2026 की ताजा ख़बरें
Kerala Assembly Election 2026
केरल विधानसभा चुनाव 2026 राज्य की राजनीति में निर्णायक साबित होने वाला है. 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी. वर्तमान में पिनारयी विजयन के नेतृत्व में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सत्ता में है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए मजबूत चुनौती दे रहा है. करोड़ मतदाताओं के साथ यह चुनाव लेफ्ट की सत्ता बरकरार रखने, कांग्रेस की वापसी और बीजेपी के विस्तार की लड़ाई है. पार्टियां पहले से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रणनीति बना रही हैं. एलडीएफ ने विकास और सामाजिक न्याय पर फोकस किया है, जबकि यूडीएफ और एनडीए बदलाव का वादा कर रहे हैं.
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के सस्पेंस पर लगा फुल स्टॉप!
कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए वीडी सतीशन को केरलम का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. पार्टी ने इस फैसले के जरिए राज्य की राजनीति में नया संदेश देने की कोशिश की है. सतीशन के नेतृत्व में अब कांग्रेस को केरल में नई उम्मीदों और मजबूत रणनीति के साथ देखा जा रहा है.
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग समाप्त, देखें मतदान प्रतिशत
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, जहां मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कई प्रमुख नेताओं ने भी मतदान किया. अब 4 मई को होने वाली मतगणना से तय होगा कि इन राज्यों में किस दल या गठबंधन की सरकार बनेगी.
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू, सत्ता के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन आमने-सामने
असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां सत्ता के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कड़ी सुरक्षा और विशेष व्यवस्थाओं के बीच मतदाता अपने वोट से सरकार का भविष्य तय कर रहे हैं.
असम, केरल और पुडुचेरी में आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, 9 अप्रैल को 296 सीटों पर होगी वोटिंग
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है! आज दोनों राज्यों में नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। कल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी, जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। अब नजरें प्रत्याशियों की किस्मत पर टिकी हैं!
'₹3000 पेंशन, फ्री LPG और 20,000 लीटर मुफ्त पानी....'केरल चुनाव से पहले BJP ने जारी किया घोषणा-पत्र, जानिए क्या-क्या देंगे सुविधाएं
भाजपा नीत एनडीए ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. इस पत्र में बीजेपी ने गरीबों, महिलाओं और किसानों को लेकर कई बड़े वादे किए हैं.

