Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- एनिमल देखकर आए हो क्या..?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स मेट्रो के अंदर आपस में बुरी तरह से लड़ रहे हैं. एक-दूसरे को लात-घूंस-थप्पड़ मार रहे हैं. जबकि बाकी के यात्री खड़े होकर हैरानी भरी निगाहों से देख रहे हैं.

Sachin
Edited By: Sachin

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो अब वायरल वीडियो का गढ़ बनता जा रहा है, यहां से कभी डांस के वीडियो तो कभी Kiss करने के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मेट्रो युद्ध का मैदान बनता दिख रहा है. यात्रियों के बीच झड़प की वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आम लोग हैरान और चिंतित हो रहे हैं. 

मेट्रो बना युद्धा का मैदान 

वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट शेयर किया गया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि दो शख्स मेट्रो के अंदर आपस में बुरी तरह से लड़ रहे हैं. एक-दूसरे को लात-घूंस-थप्पड़ मार रहे हैं. जबकि बाकी के यात्री पहले खड़े होकर हैरानी भरी निगाहों से देख रहे हैं. इसके बाद कुछ लोग मामले शांत कराने के लिए आते हैं तो इसके बाद भी वह दोनों चुप नहीं होते हैं. 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि इसे अभी तक 3 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. साथ ही 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक हो चुके हैं और 243 लोग रिट्विट भी कर चुके हैं. इसी के साथ यूजर्स अब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा कि हॉल से एनिमल देखकर आ रहे हो क्या? दूसरे ने कहा कि छोड़ना मत एक-दूसरे को. तीसरे ने कहा कि ब्लैक वाले का तो हाथ भी नहीं पहनने दे रहा वो तो. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag