नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने बदमाश ने कैदी टिल्लू ताजपुरिया को मारा चाकू, वायरल हुआ नया वीडियो

देश की सबसे महफूज तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का 2 मई को पुलिस के सामने ही कई बदमाशों ने मिलकर हत्या कर दी थी। अब इस घटना का CCTV फुटेज आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • तिहाड़ जेल में पुलिस के सामने बदमाश ने कैदी टिल्लू ताजपुरिया को मारा चाकू

देश की सबसे महफूज तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का 2 मई को पुलिस के सामने ही कई बदमाशों ने मिलकर हत्या कर दी थी। अब इस घटना का CCTV फुटेज आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे आप देख सकते है कि तिहाड़ जेल की हाई सिक्योरिटी होने के बाबजूद वहां पहले 4 से 5 बदमाश आते हैं और ताबड़तोड़ चाकू मारते हैं। ये घटना सुबह करीब 6:11 बजे से लेकर 5 मिनट तक होती रहती है। यानी 5 मिनट तक पहले तो पुलिस वहां आती नहीं है। अब दूसरे सीसीटीवी में पता चला कि 6 बजकर 16 मिनट पर पुलिस अब मौजूद थी। करीब 10 पुलिसवाले एक साथ तैनात थे।

दिल्ली की हाई सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल

टिल्लू गैंग के चीफ टिल्लू ताजपुरिया की योगेश टुंडा और दीपक तीतर नाम के बदमाशों ने नुकीले हथियारों से मर्डर करते है। दोनों टिल्लू के दुश्मन जितेंद्र गोगी के आदमी थे। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। टिल्लू की हत्या जितेंद्र गोगी के ही मर्डर का बदला थी।

उल्लेखनीय है कि जेल नंबर-3 में दो गैंग के बदमाशों में झगड़ा हुआ। इसमें एक गुट ने प्रिंस तेवतिया को चाकुओं से गोद डाला था। जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस साउथ दिल्ली का गैंगस्टर था, उस पर 16 केस दर्ज थे। प्रिंस की गैंगस्टर रोहित चौधरी से दुश्मनी चल रही थी।

पिछले 20 दिनों के अन्दर तिहाड़ जेल में दो बार गैंगवार हुए और 2 बड़े गैंगस्टर मारे गए। इस जेल में 7,500 कैमरे लगे हैं, 5,500 की कैपेसिटी है, लेकिन 13 हजार कैदी बंद हैं। बीते 9 साल में जेल के अंदर गैंगवार में 9 कैदियों की मौत हो चुकी है।

calender
05 May 2023, 03:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो