Tillu Tajpuria Murder : दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटऑउट में था आरोपी

Tillu Tajpuria Murder : दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां पर गैंगवार हुआ है गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक चौकाने वाली घटना हुई है जहां पर गैंगस्टर टिल्लू की हत्या कर दी गई है। इस घटना के चलते दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

Tillu Tajpuria Murder : दिल्ली की तिहाड़ जेल से एक चौकाने वाली घटना हुई है जहां पर गैंगस्टर टिल्लू की हत्या कर दी गई है। इस घटना के चलते दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई है।जिसके चलते गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा जख्मी गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां पर इलाज के दौरान टिल्लू की मौत हो गई। जेल सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जेल नंबर 8 में बन्द योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बंद टिल्लू पर अचानक से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

दिया गैगंस्टर टिल्लू की हत्या को अंजाम

जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टार राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रंचों ने टिल्लू पर यह जानलेवा हमला किया था।इसके साथ ही दूसरे गैंग के लोगों ने टिल्लू की हत्या को अंजाम दिया है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। टिल्लू ताजपुरिया 24 सिंतबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए।

कहां बंद था टिल्लू ताजपुरिया

शूटआउट का मास्टरमाइंड था।इसके साथ ही कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी और बताया जा रहा है कि आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग की गई थी। कोर्ट में हुए शूटरऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे।

मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी। टिल्लू ताजपुरिया जेल के हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर में बंद था। उस पर दूसरे गैंग के दीपक, योगेश,उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज सवा छह बजे हमला किया था।आरोपियों ने ग्रिल का एक हिस्सा काटा और फिर उससे टिल्लू को गोद दिया। जानकारियों के मुताबिक ये आरोपी भी इस फ्लोर के वार्ड में बंद थे।

calender
02 May 2023, 12:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो