महिला पहलवानों के धरने में पहुंचे सीएम केजरीवाल, कहा-'बेटियों के साथ गलत करने वालों को सजा हो'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी के बाद सीएम केजरीवाल जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्मी संघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से शनिवार को मुलाकात की है। पहलवानों के इस प्रदर्शन को एथलीट्स के साथ-साथ राजनीति नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के धरने का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे।  

सीएम अरविंद केजरीवाल ने धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "हमारे देश के पहलवान, खिलाड़ी जिन्होंने पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम रोशन किया था वह पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी (भाजपा) के बड़े नेता ने हमारी खिलाड़ी, बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया।"

दुर्व्यवहार करने वालों को मिले सख्त सजा 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि 'वैसे तो देश की किसी भी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए या फांसी पर लटका देना चाहिए, लेकिन ये दुख की बात है। क्योंकि यह महिलाएं सामान्य नहीं हैं। इन्होंने अपनी मेहनत से भारत का नाम रोशन किया है। आपने देखा होगा कि इन्होंने देश के लिए मेडल जीते थे। पूरी दुनिया देख रही है इनके पीछे तिरंगा था और राष्ट्रगान चल रहा था। अगर उनके साथ किसी ने दुर्व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जंतर मंतर पर बैठना पड़ा रहा है।'

बेटियों को मिले इंसाफ 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला किया। अरविंद केजरीवल ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी जी ने ग़रीबों के बच्चों को पढ़ाने वाले को जेल में डाल दिया और महिला खिलाड़ियों का शोषण करने वाले को गले से लगा लिया?" सीएम केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाली ये सभी महिला खिलाड़ी हमारी बेटियाँ हैं। इन्हें इंसाफ़ मिलना ही चाहिए। आरोपी चाहे जितना भी शक्तिशाली हो, उसे सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए।"

बता दें कि सीएम केजरीवाल से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी जंतर मंतर पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने पहलवानों के धरने का समर्थन करते हुए नारेबाजी की थी।

calender
29 April 2023, 04:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो