Earthquake In Meghalaya : मेघालय में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 की रही तीव्रता

मेघालय में आज सुबह करीब 7 बजकर 47 मिनट पर मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से किसी भी तरह की कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

दुनियाभर के कई देशों में पिछले कुछ समस से भूकंप की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है। भारत में भी लगातार कई राज्यों में भूकंप के आने की घटनाएं सामने रही है। सोमवार 24 अप्रैल को मेघालय में भूकंप की वजह से एक बार फिर धरती कांपी है। आज सुबह करीब 7 बजकर 47 मिनट पर मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस दौरान रिक्टर स्केल पर इसकी 3.5 की स्पीड मापी गई। भूकंप की यह सूचना नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी। मिली जानकारी के अनुसार मेघालय में आए इस भूकंप से किसी भी तरह की कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

मेघालय में रविवार को भी आया भूकंप

मिली जानकारी के अनुसार रविवार 23 अप्रैल को भी मेघालय में भूकंप की घटना सामने आई थी। कल आए भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भूकंप दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर आया था। आपको बता दें कि इसका केंद्र यह 5 किमी की गहराई में दक्षिण गारो पहाड़ियों में था।

आपको बता दें कि इससे पहले 16 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। जानकारी के मुताबिक भूकंप बिष्णुपुर के उत्तर-पश्चिम में सुबह 7:22 बजे आया था।

न्यूजीलैंड में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

न्यूजीलैंड में भी भूकंप आने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार को न्यूजीलैंड में सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टेल स्केल पर इसकी स्पीड 7.2 मापी गई। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में यह भूकंप केर्माडेक द्वीप समूह में आया है। इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था।

भूकंप से किसी भी तरह के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। आज आए भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। जानकारी के अनुसार 20 मिनट बाद न्यूजीलैंड में दूसरा भूकंप भी आया था। इससे पहले न्यूजीलैंड में मार्च के महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।

calender
24 April 2023, 11:41 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो