Republic Day: पहली बार महिला कलाकार पारंपरिक संगीत से करेंगी परेड का उद्घोष, नये भारत में दिखेगी नारी शक्ति की ताकत

75th Republic Day: दिल्ली के कर्तव्यपथ पथ गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं पारंपरिक तरीके से परेड निकालती हुई दिखेंगी. इसमें भारतीय संस्कृति की थीम होगी.

Sachin
Sachin

75th Republic Day: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस परेड का आगाज पहली बार 100 महिला कलाकार (युद्ध का आह्वान थीम) पारंपरिक वाद्ययंत्र, शंख, संगीत, नागड़ा, ताशा, ढोल और तुतारी बजाते हुए करेंगी. प्राचील काल में शंखनाद के साथ युद्ध शुरू होता था और खत्म होता था, उसी की तर्ज पर कर्तव्य पथ पर शंखनाद किया जाएगा. मामला यही तक नहीं है गणतंत्र दिवस पर इस बार रक्षा मंत्रालय की जगह संस्कृति मंत्रालय करेगा परेड की शुरुआत. 

रिपब्लिक डे पर परेड की शुरुआत संस्कृति मंत्रालय से होगी

संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित परेड में हजारों साल पुरानी संस्कृति के साथ आज भारत की भी झलक दिखाई देगी. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदुरी और संगीत नाटक अकादमी की सचिव डॉ. संध्या पुरेचा ने कहा कि इसबार होने जारी गणतंत्र दिवस की परेड कई मामलों में अहम होने जा रही है. सालों से परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ की जाती रही थी. लेकिन इस बार महिलाओं के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की थीम के साथ परेड का उद्घोष होगा.  

परेड में दिखेगी नारी शक्ति

इस वर्ष का गणतंत्र दिवस की शुरुआत महिलाओं की सशक्तिकरण के साथ होगी,  भारतीय सेना की आर्टिलरी महिला ऑफिसर भी पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आएंगी. इसके साथ ही पहली बार नेवी, थल और वायु सेना की महिला टुकड़ी में महिलाएं हिस्सेदारी लेंगी. सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स  (CAPF) के मार्चिंग दस्ते के में सिर्फ महिलाएं ही होंगी. बता दें कि इस बार के गणतंत्र दिवस के मौके पर द एंडलेस थ्रेड में 1900 प्राचीन पारंपरिक साड़ियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा. दर्शक दीर्घा में लगी सीटों के पीछे क्यूआर कोड के साथ साड़ियों की प्रदर्शन भी लगाई गई है. 

calender
25 January 2024, 08:41 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो