Chandigarh: बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों में विवाद, झगड़े में पडोसी ने किया बाप - बेटे पर चाकू से वार, हालत गंभीर

कॉलोनी निवासी भाई राजू ने होने वाली पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, कैसे छोटे बच्चों का झगड़ा शांत करने के चक्कर में पड़ोसी आपस में ही भिड़ गए। जहाँ बात जान लेने तक की आ गयी।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • आरोपी विजय ने घर से चाकू लेकर किया दोनों बाप - बेटो पर हमला डॉक्टर्स ने दोनों की हालत गंभीर बताई है बेटे का इलाज़ चल रहा है, पिता की हालत नाज़ुक।

चंडीगढ़: आईटी पार्क (IT Park) के थाना क्षेत्र में आने वाले न्यू इंदिरा कॉलोनी में खेल रहे बच्चों को लेकर पडोसी विवाद इतना बढ़ गया की पड़ोसी घर में घुसकर चाकू से हमला करने पर उतर आये। जिसके चलते बाप - बेटे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसके बाद तत्काल की दोनों  उनके परिजनों ने निजी मनीमाजरा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ उन्हने डॉक्टर्स ने गंभीर हालत बताते हुए सेक्टर - 32 हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। 32 वर्षीय बेटे राजेश की हालत नाज़ुक है और उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। वही दूसरी तरह 60 वर्षीय पिता नन्हे राम की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की हमलावर आरोपी विजय के खिलाफ हत्या की कोशिश के चलते धारा तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी विजय  पीजीआई (PGI) में बतौर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है। वही पीड़ित पिता प्राइवेट नौकरी और बेटा अपनी एक दुकान चलाता है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है। 

विस्तार से जानिए 

आईटी पार्क (IT Park) थाना न्यू इंदिरा कॉलोनी में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। गली में घर के ही बच्चे खेल रहे थे, इस बीच बच्चे आपस में लड़ने - झगड़ने लगे, शोर सुनकर जब घर वाले बाहर आये तो उन्होंने बच्चों को छुड़ाने की कोशिश की और अपने - अपने बच्चों को समझाने लगे। इस बीच पड़ोसियों में ही तू - तू मैं - मैं शुरू हो गयी। यह बहस इतनी बढ़ गयी की आपस में हाथापाई पर उतर आये। झगडे में बीच पडोसी विजय अपने घर से चाकू ले आया और जानलेवा हमला करने लगा। जिसके चलते दोनों बाप - बेटे बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिनको तत्काल ही मनीमाजरा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जिनको डॉक्टर्स ने सेक्टर - 32 हॉस्पिटल में रेफर किया। अब वहां उनका इलाज़ चल रहा है। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को कॉलोनी में रहने वाले भाई राजू गुप्ता ने दी थी।

calender
13 April 2023, 04:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो