गुरुग्राम की सड़कों पर किया खतरनाक स्टंट, खरते में डाली लोगों की जान, फिर कटा तगड़ा चालान
हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक को खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में युवक काले रंग की थार गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए सड़क पर लापरवाही से ड्राइविंग करता दिखाई दे रहा है.

चंडीगढ़: हरियाण के लोगों को जहां खेलों में काफी बेहतर माना है. वहीं राज्य में कुछ लोग ऐसे भी है, जो हवाबाजी करने से बाज नहीं आते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक को खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में युवक काले रंग की थार गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाते हुए सड़क पर लापरवाही से ड्राइविंग करता दिखाई दे रहा है. वहीं इस दौरान उसने न सिर्फ ट्रैफिक रूल्स तोड़े है बल्कि सड़क पर चल रहे लोगों की जान को भी खतरे में डाला है.
कहा से सामने आई घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-60 स्थित लैमन ट्री होटल के सामने की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हाईवे पर थार को तेज गति से दौड़ा रहा है और बार-बार लेन बदलते हुए जिगजैग तरीके से गाड़ी चला रहा है. वहीं पीछे चल रही एक दूसरी गाड़ी से उसकी वीडियो रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है.
गुरुग्राम में नहीं थम रहा सड़क प खतरनाक स्टंट करने का सिलसिला
सेक्टर-60 में बीच सड़क पर की स्टंटबाजी
सोशल मीडिया रील के लिए उड़ाए ट्रैफिक नियम
चलती थार का दरवाजा खोल युवक ने किया
जानलेवा स्टंट
सोशल मीडिया पर विडियो हुआ वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने काटा 26 हज़ार 500 का चालान… pic.twitter.com/IGE2h2HXjz— ताई रामकली (@haryanvitai) June 2, 2026
खिड़की खोलकर किए इशारे
वीडियो में आगे देखा सकता है कि युवक ड्राइविंग साइड की खिड़की खोलकर हाथ बाहर निकालते हुए आपत्तिजनक इशारे भी करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं कुछ जगहों पर वह गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई देता है. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान उसने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी. वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में तेज आवाज में गाना भी बजता सुनाई देता है.
लोगों ने जताई नाराजगी
इस बीच सबसे चिंता की बात यह रही कि स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर अन्य गाड़ियां और लोग भी मौजूद थे. वहीं युवक की यह हरकत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर जमकर नाराजगी जताते हुए. इस हरकत की युवक की एक बड़ी लापरवाही बताया है.
ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई
बता दें, इस मामले पर संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस किया और थार चालक पर 26,500 रुपये का चालान लगाया है. इसके साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर कई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर चालान भी दर्ज थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


