Rakesh Tikait News: किसानों पर लाठीचार्ज करने से भड़के राकेश टिकैत, दिल्ली से बड़े आंदोलन की दे डाली धमकी

कुरुक्षेत्र में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने 3 किसान नेता और उनके कई समर्थकों को अपनी हिरासत में ले लिया है। जिस वजह से गुस्साए किसानों ने प्रदेश के कई जगहों पर जाम लगाने का प्रयास किया।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित शाहबाद के पास भरी मात्रा में जुड़े हुए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (दिल्ली - चंडीगढ़ - अमृतसर ) पर जाम लगा दिया। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में किसानों जमकर हंगामा किया। देर रात तक जब किसानों ने हाईवे से हटने का नाम नहीं लिया तो मजबूरन रात करीब 9 बजे किसानों पर बल प्रयोग  किया गया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस सब में कई किसान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

गुस्साए किसानों ने किया चक्का जाम 

आपको बता दें, कि किसानों की मांग है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सूरजमुखी बीजों की खरीद करे। इस लाठीचार्ज  दौरान पुलिस और किसानों के कुछ बहसबाज़ी भी हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने 3 किसान नेता और उनके कई समर्थकों को अपनी हिरासत में ले लिया है। जिस वजह से गुस्साए किसानों ने प्रदेश कि कई जगहों पर जाम लगाने का प्रयास किया। 

इन जगहों पर लगाया किसानों ने जाम 

जगह - जगह सड़कों पर किसानों ने ट्रैफिक को रोके रखा और प्रदर्शन किया। यही नहीं रेवाड़ी - रोहतक मार्ग में आने वाले गंगायचा नामक टोल प्लाजा को भी बंद कर दिया। इसी के साथ - साथ किसानों ने सोनीपत, रोहतक, झज्जर और हिसार समेत कई जगहों पर अपना प्रदर्शन कर सड़कों पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा किया जाये। वरना इससे भी बुरे परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके बाद मौके पर DSP और कई थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात की गयी। 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब सभी किसान अपना फैसला लेने वाले हैं, और किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer leader Rakesh Tikat) भी आज कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं। वहीं गुरुग्राम चढूनी का एक ग्रुप कुरुक्षेत्र पर आज धरना दे सकता है। फ़िलहाल चढूनी पुलिस की हिरासत में है। 

जानिए धरना करने की असल वजह

किसानों की मांग के अनुसार वह चाहते हैं कि सूरजमुखी के बीजों को सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्यों 6,400 रुपए प्रति क्वींटल पर खरीदे। लेकिन किसनों को मज़बूरी में इसको बाज़ारों में 4000 रुपए प्रति क्वींटल पर बेचना पड़ रहा है। जिससे वह नाराज़ हो गए और भारतीय किसान यूनियन ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। 

किसान प्रदर्शन को लेकर राकेश टिकैत ने दिया करारा जवाब 

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज हो रहा है। जिसको लेकर राकेश टिकैत ने कहा है - 'यदि लाठीचार्ज होगा तो यह जाम भी होगा', वहीं पहलवानों के धरने को लेकर भी राकेश ने कहा की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात हो रही है, और इस मामले में धरना प्रदर्शन, बैठक और पंचायतें आदि चलती रहेंगी। 

calender
07 June 2023, 10:19 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो