Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस पहली बार कब मनाया गया था? जानिए भारत के अलावा किन देशों में बोली जाती यह भाषा

Hindi Diwas 2023: हमारे देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं. जिसमें हिंदी सबसे अधिक राज्यों में हिंदी भाषा (Hindi Diwas) बोली जाने वाली भाषा है. ..

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Hindi Diwas 2023: हमारे देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं. जिसमें हिंदी सबसे अधिक राज्यों में हिंदी भाषा (Hindi Diwas) बोली जाने वाली भाषा है. हर साल की तरह इस बार भी 14 सितंबर इस बार भी हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जा रहा है. हिंदी हमारी मातृभाषा है. जो कि दुनियाभर में सबसे अधिक बोली जाती है.

आपको बता दें कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राज्यभाषा घोषित किया गया था. अब आपके मन में हिंदी दिवस को लेकर कई सारे सवाल आ रहे होंगे जिनके जवाब नीचे दिए गए आप बिना परेशानी से आसान शब्दों से समझ और जानकारी ले सकते हैं. 

पहली बार कब मनाया गया हिंदी दिवस?

ऐसे में आपके मन में पहला सवाल आ रहा होगा कि हिंदी दिवस हमारे देश में पहली बार कब मनाया गया था और इसके पीछे का कारण क्या है. हिंदी दिवस को मनाने के लिए पहली बार साल 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर की गई थी.

इस दिन को मनाने के पीछे का कारण हिंदी के महत्व को बढ़ाना तो था ही बल्कि इस दिन हिंदी कवि राजेंद्र सिंह की जयंती भी होती है. जो कि भारत के महान विद्वान, हिंदी- प्रतिष्ठित, संस्कृतिविद और एक इतिहासकार होने के साथ उनके अंदर अन्य भाषाएं बोलने की एक अच्छी शैली थी. 

जानिए और भी किन देशों में बोली जाती है हिंदी भाषा 

हिंदी भाषा हमारे भारत में ही नहीं बल्कि और भी देशों में बोली जाती है. यह जानकार आपको हैरानी होगी कि हिंदी भाषा दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली चौथी भाषा है. भारत के अलावा कई अन्य देश ऐसे हैं जहां लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं. आइएं जानते है भारत के अलावा किन देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है. हिंदी भाषा बोलने वाले देशों के नाम इस प्रकार है- नेपाल, मॉरीशस, फिजी, पाकिस्तान, सिंगापुर, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, बांग्लादेश शामिल हैं.

देश के इन राज्यों में बोली जाती हिंदी भाषा

भारत के इन ऱाज्यों में बोली जाती है हिंदी भाषा, मघ्य प्रदेश. उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड में हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag