जॉर्डन के युवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया बड़ा सप्राइज, प्रधानमंत्री के लिए खुद चलाई कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय यात्रा भारत और जॉर्डन की दोस्ती को और भी गहरी कर रही है. आज मंगलवार को क्राउन प्रिंस खुद अपनी कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: भारत और जॉर्डन के बीच दोस्ती को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 16 दिसंबर 2025 तक जॉर्डन की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हुए हैं. इस दौरान जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्लाह द्वितीय ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को जॉर्डन म्यूजियम ले गए. यह एक खास इशारा था, जो दोनों देशों की गहरी मित्रता को दिखाता है. अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं.

क्राउन प्रिंस म्यूजियम देखें पीएम मोदी 

मंगलवार (16 दिसंबर) को क्राउन प्रिंस ने अपनी कार खुद चलाई और पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए. क्राउन प्रिंस पैगंबर मोहम्मद के 42वीं पीढ़ी के वंशज हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि क्राउन प्रिंस के साथ म्यूजियम जा रहे हैं. यह इशारा भारत-जॉर्डन संबंधों की गर्माहट को दर्शाता है.

भारतीय समुदाय का जोरदार स्वागत

अम्मान पहुंचते ही भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का दिल से स्वागत किया. बच्चे और लोग झंडे लहराते हुए नजर आए. पीएम मोदी ने बच्चों से बात की और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा भी बने. उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की मेहनत दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत बनाती है.

पीएम मोदी ने राजा अब्दुल्लाह से मुलाकात

यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय से अल हुसैनिया पैलेस में बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, आतंकवाद विरोध और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की.संस्कृति, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में दोनों के बीच कई समझौते भी हुए. 

भारत और जॉर्डन के बीच 75 साल की दोस्ती

पीएम मोदी की यह खास यात्रा दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर हुई है. बता दें, पीएम मोदी की यह पहली पूर्ण द्विपक्षीय जॉर्डन यात्रा है. दोनों देश व्यापार, रक्षा और लोगों के रिश्तों को और मजबूत करना चाहते हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag