पति विराट कोहली के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलकर रोने लगीं अनुष्का शर्मा, बाबा ने दिया ये ज्ञान

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृन्दावन प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जीवन से जुडी कई अहम बाते महराज जी को बताई

Sonee Srivastav

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे. दोनों की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में अनुष्का और विराट हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं और महाराज जी की बातें ध्यान से सुन रहे हैं. इस दौरान अनुष्का काफी भावुक दिखीं और उनकी आंखों में आंसू भी आए.

दरबार में भावुक पल

अनुष्का और विराट कोहली सादगी भरे कपड़ों में नजर आए. अनुष्का ने गले में तुलसी की माला भी पहन रखी थी. दोनों ने महाराज जी से भगवान से जुड़ने और नाम जप के बारे में बात की. महाराज जी ने उन्हें ईश्वर से जुड़े रहने की सलाह दी. उनकी बातें सुनकर अनुष्का की आंखें तुरंत नम हो गईं. इस दौरान दोनों ने अपने जीवन से जुड़ी कई अहम बातें महराज जी बताई और उनसे राय ली. दोनों की आंखों में आंसू थे. अनुष्का महराज जी से बात करते-करते रोने भी लगीं थी.

‘हम आपके हैं महाराज जी’: अनुष्का शर्मा 

महाराज जी की बात खत्म होने पर अनुष्का ने मुस्कुराते हुए कहा, "आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं।" इस पर प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया कि हम सब भगवान के हैं. यह सुनकर दोनों ने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और सभा से विदा ली. वीडियो में यह पल बहुत भावुक लग रहा है. 

हर साल वृंदावन जाते हैं विराट और अनुष्का 

अनुष्का और विराट अक्सर वृंदावन आकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करते हैं. इस बार सर्दियों में वे फिर आशीर्वाद लेने पहुंचे. काफी समय बाद अनुष्का भारत में दिखीं, जिससे उनके प्रशंसक खुश हैं. दोनों की भक्ति और सादगी लोगों को प्रेरित करती है. यह मुलाकात दिखाती है कि व्यस्त जीवन में भी वे आध्यात्मिक शांति की तलाश करते हैं. वायरल वीडियो से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag