ईरान से आई बड़ी खुशखबरी, जेल में बंद 10 भारतीय नाविक रिहा

ईरान-अमेरिका में जारी तनातनी के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। करीब दस महीने से ईरान के जेल में बंद 10 नाविकों को रिहा कर दिया गया है जल्द ही सभी वापस आएंगे।

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली : भारत की विदेशी कूटनीति ने एक बार फिर रंग दिखाया है। ईरान के जेल में 9 महीनों से बंद भारत के 10 नाविकों को रिहा ईरान की सरकार ने रिहा कर दिया है। इसे भारत की जीत के तौर पर भी देखा जा रहा है। भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग ने एमवी हार्बर फिनिक्स में मौजूद 10 भारतीय नाविकों की सफल रिहाई का ऐलान किया ह। इन नाविकों को जुलाई 2025 में ईरान के जस्क पोर्ट के पास जहाज रोके जाने के बाद हिरासत में लिया गया था और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया था। 

सफल हुआ कूटनीतिक प्रयास 

गिरफ्तार हुए सभी नाविक करीब 9 महीनों तक जेल में रहे। इस दौरान उन्हें रिहा करवाने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। भारत सरकार के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने एक बयान जारी कर कूटनीतिक प्रयासों के सफल होने की पुष्टि की। सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान के अनुसार यह बताया गया कि सभी नाविक स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें वापस बुलाने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जीएगी। 

कैसी हुई नाविकों की रिहाई ?

जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 में ईरान के जस्क पोर्ट के पास जहाज को रोके जाने के बाद इन भारतीय नाविकों को पहले हिरासत में लिया गया और फिर जेल भेज दिया गया था। नाविक के परिवारवाले लगातार इनकी सुरक्षित वापसी की गुहार और इंतजार कर रहे थे। सरकार ने आधिकारिक तौर पर बताया कि विदेश मंत्रालय, पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय, तेहरान में भारतीय दूतावास, जहाज प्रबंधन कंपनी और दूसरे संबंधित एजेंसियों ने मिलकर लगातार कूटनीतिक प्रयास किए। इन सबकी कोशिशों की वजह से सभी नाविकों की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी। फिलहाल सभी नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें एक दूसरे मिलवा दिया गया है और इन सभी को वापस लाने की पूरी तैयारी की जा रही है। वहीं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। इस पूरे मामले में भारत सरकार ने सार्वजनिक बयानबाजी से बचते हुए शांति का रास्ता और कूटनीतिक रणनीति अपनाई। माना जा रहा है कि इस संयमित बातचीत और लगातार सार्थक राजनयिक प्रयासों की वजह से नाविकों की रिहाई का रास्ता आसान हो पाया 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो