दिल्ली में लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर तैयार किया था आतंकी मॉड्यूल

सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर पर से पकड़ लिया गया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आतंकी बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर लश्कर का नया मॉड्यूल बनाने की साजिश रच रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए राजधानी की सीमा पर जाल बिछाया और शब्बीर अहमद लोन को दबोच लिया. जांच में सामने आया है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था.

आतंकी की साजिश

शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था. वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक नया मॉड्यूल तैयार करने में लगा हुआ था. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दिल्ली बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में खुलासा

जांच एजेंसियां अब शब्बीर अहमद लोन से गहन पूछताछ कर रही हैं. मुख्य फोकस यह जानने पर है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके कितने और साथी छिपे हुए हैं और वे किस तरह की गतिविधियां चला रहे थे. और वे सभी लोग अभी कहां हैं.

भारत विरोधी पोस्टर लगाने का मामला

बीते दिनों दिल्ली और साउथ इंडिया में लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था. इस मॉड्यूल ने दिल्ली और कोलकाता में कई जगह भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो