महाराष्ट्र: पालघर में बिल्डिंग का मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मौत

पालघर जिले के विरार इलाके में री-डेवलप की जा रही बिल्डिंग का मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूर घायल हो गए। मजदूरों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • महाराष्ट्र: पालघर में बिल्डिंग का मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मौत

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। विरार इलाके में री-डेवलप की जा रही बिल्डिंग का मलबा गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूर घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह जानकारी ठाणे पुलिस ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर में यह बड़ा हादसा हुआ। दीवार के गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। इसमें तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस केस को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag