score Card

महाराष्ट्र: पुणे में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर से 4 की मौत, 22 घायल

महाराष्ट्र के पुणे के नरहे इलाके के पास आज सुबह करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक प्राइवेट बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा नरहे इलाके में आज भोर करीब तीन बजे पुणे बेंगलुरू हाईवे पर ट्रक और एक निजी बस की भीषण टक्कर हो गई। बस में टक्कर में बाद एक ट्रक पलट गया। टक्कर होते ही बस में उपस्थित लोगों में हाहांकार मच गया है। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल ले जाते - जाते डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने यात्रियों की चीख पुकार सुनी तो मौके पर घटनास्थल पहुंचे। आनन- फानन में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस थाने में दी जब पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि बस में यात्री इतनी पुलिस तरह फशे हुए थे कि काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया है।

NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। पुणे के नरहे इलाके के पास आज सुबह करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक प्राइवेट बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां आने के बाद पुलिस ने मुझे जानकारी दी है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये घटना घटी है। हम जांच का इंतजार करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने अच्छा काम किया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

Topics

calender
23 April 2023, 11:44 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag