Maharashtra: क्या BJP और शिवसेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं? CM शिंदे के बेटे ने इस्तीफे की पेशकश की

महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच अटकले तेज देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे एकनाथ शिंदे भाजपा वालों पर निशाना बना रहे है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र में साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवशेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा हैं, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है और इस्तीफे की मांग की है। श्रीकांत शिंदे ने भाजपा के कुछ नेताओं पर शिवसेना भाजपा गठबंधन को कमजोर करने और मतलबी की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उनकी इस टिप्पाणी स्थानीय BJP नेताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनाओं में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को समर्थन नहीं देने का प्रस्ताव पारित करने के एक दिन बाद आई है। सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस्तीफें तक की पेशकश कर दी।

CM शिंदे के बेटे का बयान

उनकी यह टिप्पाणी स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा आने वाले लोकसभा चुनावों में एकनाश शिंदे की शिवसेना को समर्थन नहीं देने का प्रस्ताव पारित करने के एक दिन आई है। यह प्रस्ताव भापजा के कैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण की उपस्थित में कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक बैठक के दौरान किया गया था महाराष्ट्र में गठबंधन करने वाली दो पार्टी के बीच सब कुछ ठीक न होने का कारण भाजपा डोंबिवली पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नंदू जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला माना जा रहा है।

इसमें पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सयूक्त बयान में कहा था कि भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र में आने वाले चुनाव जिसमें नगरीय और स्थानीय विधानसभा और लोकसभा चुनाव शामिल है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag