Mission Chandrayaan 3: ISRO ने चंद्रयान-3 के लिए बनाया फूलप्रूफ प्लान, के सिवान कहा-हमें पूरी उम्मीद..

Chandrayaan-3 ISRO: चंद्रयान 2 का नेतृत्व करने वाले और चंद्रयान 3 की तैयारियों का निरीक्षण करने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने कहा , 'हमारे लिए मिशन चंद्रयान 2 दुर्भाग्य से विफलता के साथ समाप्त हुआ. लेकिन हमने बहुत सी चीजें सीखी हैं.'

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Chandrayaan-3 ISRO: भारत 14 जुलाई दोपहर 2ः35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा. इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3, 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की कोशिश करेगा. इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि हमारे लिए मिशन चंद्रयान 2 दुर्भाग्य से विफलता के साथ समाप्त हुआ, लेकिन हमने बहुत सी चीजें सीखी हैं. 

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में चंद्रयान 2 का नेतृत्व करने वाले और चंद्रयान 3 की तैयारियों का निरीक्षण करने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने कहा, "हमारे लिए मिशन चंद्रयान-3 दुर्भाग्य से विफलता के साथ समाप्त हुआ, लेकिन हमने बहुत सी चीजें सीखी हैं. हमें पूरा विश्वास है कि इस बार यह सफल होगा क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे सामने आने वाली सभी समस्याओं को ठीक कर लिया गया है और अतिरिक्त मार्जिन भी बढ़ा दिया गया है."

मिशन चंद्रयान-3 भारत का एक महत्वाकांशी प्रोजेक्ट है. इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर लैंडिंग और चंद्रमा के पर्यावरण का अध्ययन करना है. इन वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने के लिए इसरो ने एक रोवर भी विकसित किया है. इसे लॉन्च करने के लिए पिछले चार साल से इसरो ने काम किया है. अगर चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने में हो जाता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ने चंद्रमा अपने-अपने स्पेसक्राफ्ट उतारे हैं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag