MP Animal Cruelty: जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे रेपिस्ट, बकरी के साथ दरिंदगी

मध्यप्रदेश के सीहोर में दो युवकों ने अमानवीय कृत्य करते हुए एक बकरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दोनों ने बकरी के साथ रेप किया और बकरी मालिक के आते ही भाग निकले।

Saurabh Dwivedi

इंसानों के साथ दरिंदगी की खबरें तो आए दिन आती ही रहती हैं लेकिन कुछ घटना ऐसी भी होती हैं जो इंसानियत और मानवता जैसे शब्दों को मिथ्या साबित कर देती हैं। मध्यप्रदेश के सीहोर में दो युवकों ने अमानवीय कृत्य करते हुए एक बकरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दोनों ने बकरी के साथ रेप किया और बकरी मालिक के आते ही भाग निकले। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

मामला भोपाल के करीबी जिले सीहोर का है जहां भेरुदा तहसील के अन्तर्गत एक चरवाहा जिसका नाम रोहित केवट है वह अपनी बकरियों को चरा रहा था और तभी उसकी एक बकरी झुंड से गायब हो जाती है। जब वह बकरी की तलाश शुरू करता है तो एक स्थान से उसे उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है। चरवाहा जब उस स्थान पर जाकर देखता है तो दो युवक उसकी बकरी के साथ रेप कर रहे होते हैं। चरवाहे को देखते ही वो दोनों भाग खड़े होते हैं जिसके बाद चरवाहा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाता है। 

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
चरवाहा रोहित के कहने पर भेरुंदा थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत धारा 377, 34 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं दूसरे को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। 

पहले भी हुई है ऐसी घटना
8 मई को भिंड जिले से भी इसी प्रकार का मामला सामने आया था। भिंड में दो युवकों ने एक महीने के बछड़े के साथ रेप किया और फरार हो गए थे। मालिक ने जब पुलिस से शिकायत की तो धारा 377, 34 और पशु क्रूरता के अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो