मुख्तार अंसारी गैंग के गुर्गे जाकिर हुसैन की संपत्ति कुर्क, गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के करीबी जाकिर उर्फ विक्की की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे जाकिर उर्फ विक्की की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • मुख्तार अंसारी के करीबी जाकिर हुसैन की संपत्ति कुर्क
  • जिला कारागार में हैं बंद मुख्तार का गुर्गा जाकिर हुसैन
  • पुलिस प्रशासन ने जाकिर की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Mukhtar Ansari: दबंगों और माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के मुहिम में जुटी यूपी पुलिस की एक और बड़ी कारवाई देखने को मिली है। सूबे में माफियाओं के साथ-साथ उनके गैंग और गुर्गों को भी प्रशासन का हल्ला बोल जारी है। इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के करीबी जाकिर उर्फ विक्की की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे जाकिर उर्फ विक्की की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।

मुख्तार अंसारी के करीबी जाकिर हुसैन की संपत्ति कुर्क

सदर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में जाकिर हुसैन उर्फ विक्की के नाम से 211.3 वर्ग मीटर भूमि और उस भूमि पर बने मदरसा के मकान को कुर्क किया गया है, जिसका सर्किल रेट 41 लाख 29 हजार है। जबकि बाजारू कीमत 1 करोड़ 50 लाख है, जिसे आज जिला प्रशासन द्वारा मुनादी करा कर कुर्क किया गया है। 

जिला कारागार में हैं बंद जाकिर हुसैन 

माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा विक्की उर्फ जाकिर हुसैन वर्तमान समय में जिला कारागार में बंद हैं। इसके खिलाफ नंदगंज और शहर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। शहर कोतवाली में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तहत मुकदमा दर्ज हैं।

calender
25 June 2023, 06:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो