Piyush Goyal Birthday: पीयूष गोयल के जन्मदिन पर जाने उनके बचपन से रेल मंत्री बनने तक का सफर

भारत के पूर्व रेलमंत्री ओर वर्तमान में कोयला मंत्री पीयूष गोयल का आज जनमदिन है। वे आज से 59 वर्ष हो जाएंगे। पीयूष गोयल के जन्मदिवस के मौके पर आइए जानते हैं उनके बचपन से रेल मंत्री बनने तक का सफर।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • पीयूष गोयल के जन्मदिन पर जाने उनके बचपन से रेल मंत्री बनने तक का सफर

Piyush Goyal Birthday: नरेंद्र मोदी सरकार अपने 9 साल पुरे कर चुकी है। इन नौ सालों में केंद्र सफल मंत्रियों की चर्चा होती है तो कहीं न कहीं पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही साथ है वे भाजपा के लिए भी बड़े भरोसेमंद हैं। आज इन्हीं पीयूष गोयल का जन्मदिन है। पीयूष गोयल का का जन्म 13 जून 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता वेद प्रकाश गोयल भी भाजपा से जुड़े हुए थे। जबकि इनकी माता चंद्रकांता गोयल 1990 से लेकर 2004 तक विधायक रही हैं। वेद प्रकाश गोयल भी अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में शिपिंग के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 

पीयूष गोयल ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम शुरू किया। कोयल एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट है जिन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड में कार्य किया है। राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने अपनी इस योग्यता आप में के दम पर अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई और चुनावों के दौरान अपने अभियान का प्रबंधन किया। पीयूष गोयल कुशल प्रबंधन सलाहकार हैं। 

वर्ष 1991 से पीयूष गोयल की भागीदारी भारतीय जनता पार्टी में नजर आने लगी थी। वे भाजपा के लिए अनेक अभियान का हिस्सा रहे और भाजपा की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर शामिल होने लगे। लगभग 20 साल बाद उन्हें भाजपा में एक बड़ा दायित्व सौंपा गया और वे 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।

सन् 2010 में वे राज्य सभा के लिए चुने गए और बाद में वित्त समिति के सदस्य के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं देना प्रारंभ किया। इसी वर्ष वे रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी चुने गए। अब तक पीयूष गोयल भारतीय राजनीति में अपनी अहम पहचान बना चूके थे। वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में इस सरकार बनी ऑटो उसमें पीयूष गोयल को गोपाल ऊर्जा मंत्रालय के अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसी के साथ साथ कोयला मंत्रालय नवीन और नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय कि राज्यमंत्री का पदभार भी पीयूष गोयल ने सम्भाला। 

2016 में इन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से राज्यसभा सदस्य चुना गया और 2017 में इन्हें अब तक की सबसे अहम जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2017 में पीयूष गोयल को मोदी सरकार में रेलमंत्री और कोयला मंत्री बनाया गया। इनकी योग्यता के दम पर 2018 में इन्हें वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्री बनाया गया। वर्तमान में पीयूष गोयल मोदी सरकार की कैबिनेट का अहम हिस्सा और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे हैं।

calender
12 June 2023, 09:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो