एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक

नागपुर से मुबंई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। यह घटना बीते 23 अप्रैल को हुई की है जिसकी पुष्टि अब हुई है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काटा

एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली एक प्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। हालांकि इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई है और अब वह बिल्कुल ठीक है। एयर इंडिया ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। जिसमें बताया गया है यह मामला 23 अप्रैल का है, जिसकी पुष्टि अब हुई है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा 'यात्री के उतरने पर एयरपोर्ट पर डॉक्टर ने उसका इलाज किया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया और अब उसे छुट्टी दे दी गई है। हमारे अधिकारी यात्री के साथ अस्पताल गए और यात्री को छुट्टी मिलने तक हर संभव सहायता की पेशकश की। इस घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का ग्रहण किया।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमार का पूरा निरीक्षण किया। इसमें एक बिच्छू मिला जिसके बाद फ्लाइट को उड़ाया गया। इस बीच हमारे यात्रियों समस्या हुई इसके लिए हमें खेद है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी विमान में सरीसृप पाए जाने के मामले सामने आए हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था। साथ ही आगे बता दें कि पिछले कुछ समय से एयर इंडिया के विमानों में यात्री के द्वारा सहयोगी पर नशे की हालात में पेशाब करने की घटनाएं भी हो चुकी है।
 

calender
06 May 2023, 05:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो