विदेश यात्रा में PM मोदी देश की गौरव का मान बढ़ाया: MP में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार

भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, " PM मोदी अभी यूएस की यात्रा करके आए हैं, इजिप्ट की यात्रा करके आए हैं, देश का गौरव बढ़ाया है। मिस्र ने अपना सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है..

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत केरल के तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी के प्रधान संपादक श्री दीपू रवि से मुलाकात हुई। इस दौरान भोपान में जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया। 

इस सभा ने नड्डा ने कहा, "जो आपने 9 साल... सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए दिन-रात मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आपने योगदान किया है, इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस कार्यक्रम के माध्यम से, 9 साल में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जिस तरीके से देश की तकदीर और तस्वीर बदली है।"

विदेश यात्रा में PM मोदी देश की गौरव का मान बढ़ाया: MP में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार
विदेश यात्रा में PM मोदी देश की गौरव का मान बढ़ाया: MP में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार Twitter- BJP

भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,  इसको घर-घर पहुंचाने का काम आपने किया है। इसके साथ-साथ जो नीतियां प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रतिपादित हुईं, उसको धरती पर उतारने का काम शिवराज सिंह जी की सरकार ने किया है। ये हम सब का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजा भोज की नगरी भोपाल को चुना है, यहां से वो संगठन को भी और पूरे देश के कार्यकर्ताओं को भी संदेश देंगे। इसी आयाम से कार्यक्रम जुड़ा है- मेरा बूथ, सबसे मजबूत। पीएम मोदी जो अभी यूएस की यात्रा करके आए हैं, इजिप्ट की यात्रा करके आए हैं, देश का गौरव बढ़ाया है। 

जेपी नड्डा ने कहा, "मिस्र ने अभी कल ही अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से प्रधानमंत्री जी को सम्मानित किया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।  वहीं देश के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री संगठन के लिए हमेशा अपना योगदान देते हैं और उपलब्ध भी होते हैं। कल इसी भोपाल नगरी से वो देश को संदेश देने वाले हैं।"

calender
26 June 2023, 06:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो