मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में पंजाब को मिल सकता है बड़ा प्रतिनिधित्व, राघव चड्ढा के नाम को लेकर चर्चा तेज

सूत्रों के हवाले से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आने वाले हफ्तों में हो सकता है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बता दें, सूत्रों के हवाले से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आने वाले हफ्तों में हो सकता है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. 

किन राज्यों पर दिया जायेगा विशेष ध्यान 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संभावित विस्तार में उन राज्यों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य प्रमुख रूप से शामिल हैं. ऐसे में इन राज्यों से जुड़े नेताओं को संगठन और सरकार में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

किसका नाम आया सामने 

पंजाब की राजनीति को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का नाम संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ा जा रहा है. बता दें, वह लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे चुघ पार्टी नेतृत्व के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली हैं और पार्टी के भीतर उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जाता है. 

राघव चड्ढा को लेकर भी चर्चा तेज 

वहीं कुछ राजनीतिक हलकों में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, उनके भविष्य को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि युवा नेताओं को आगे लाने की रणनीति के तहत कुछ नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. 

मंत्रिमंडल में फेरबदल संभावना 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है माना जा रहा है कि संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे कुछ नेताओं की जगह नए चेहरों को अवसर दिया जा सकता है. हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर पर ही होगा. फिलहाल सभी निगाहें संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई हैं.  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो