score Card

राहुल को लगा 440 बोल्ट का झटका, भूल नहीं पा रहे महाराष्ट्र की हार: मतदाता सूची के सवाल पर एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए, वह उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का नतीजा थे. शिंदे ने यह भी कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में झूठा नरेटिव सेट करने का प्रयास किया, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका यह तरीका सफल नहीं हुआ.

Eknath Shinde on Rahul: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में महाराष्ट्र की मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगाया था, जिस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी हार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और उनकी यह स्थिति "440 वोल्ट के झटके" जैसी है. शिंदे के अनुसार, राहुल गांधी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी पार्टी को इतनी बड़ी हार क्यों हुई. 

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए, वह उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का नतीजा थे. शिंदे ने यह भी कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव में झूठा नरेटिव सेट करने का प्रयास किया, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनका यह तरीका सफल नहीं हुआ. उन्होंने विपक्ष को हार स्वीकार करने की सलाह दी. साथ ही कहा कि जब हमारी पार्टी हारती है तो हम इसे जनादेश मानते हैं, लेकिन विपक्ष हारने पर EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और मतदाता सूची पर आरोप लगाता है.

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | मुंबई: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र की मतदाता सूची में विसंगतियों के आरोपों पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, &quot;विधानसभा में MVA की जो हार हुई है, उस सदमे से वे बाहर नहीं निकल पाए हैं। उनको 440 वोल्ट झटका लगा है...… <a href="https://t.co/OqVsvp66GR">pic.twitter.com/OqVsvp66GR</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1887858239938978269?ref_src=twsrc%5Etfw">February 7, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

दिल्ली चुनाव में भी कांग्रेस साफ- शिंदे

शिंदे ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी को अब यह महसूस हो गया है कि वे दिल्ली में आगामी चुनावों में भी हारने वाले हैं. इसीलिए वे मतदाता सूची और EVM पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने यह साफ किया कि हार को स्वीकार करना चाहिए और जनता के फैसले को सम्मान देना चाहिए, बजाय इसके कि हार की जिम्मेदारी चुनावी मशीनरी या वोटर लिस्ट पर डाली जाए. 

calender
07 February 2025, 08:01 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag