राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, 94 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी; जानें कैसे करें चेक?

RBSE ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें छात्राओं ने इस बार फिर बाजी मार ली है. आप घर बैठे इन 3 आसान तरीकों से परिणाम चेक कर सकते हैं.

Sonee Srivastav

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया. इस साल कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं.

बेटियों ने फिर मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड के नतीजों में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% रहा. इस तरह एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली. इस साल कुल 10,66,561 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. बोर्ड ने रिकॉर्ड संख्या में छात्रों को सफलता दी है.

रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके

1. वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.  ‘Main Examination Results 2026’ पर क्लिक करें. उसके बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें. मार्कशीट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी.

2. SMS 

अगर वेबसाइट न खुले तो मैसेज में टाइप करें: RJ10 (रोल नंबर) और इसे 56263 या 5676750 पर भेज दें. रिजल्ट तुरंत SMS में आ जाएगा.

3. DigiLocker 

आधार नंबर से DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

बोर्ड के नियम के मुताबिक हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं. बोर्ड जल्द ही इनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा. 

रिकॉर्ड समय में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन का काम बहुत तेजी से पूरा किया. नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और स्ट्रीम चुनने के लिए काफी समय मिल जाएगा. 

राजस्थान बोर्ड 10वीं के इस रिजल्ट ने छात्रों के भविष्य की नई राह खोल दी है. जिन छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं, उन्हें जनभावना टाइम्स की तरफ से बधाई. जो थोड़े पीछे रह गए हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो