Seema Haidar: पाकिस्तान भेजने के लिए कट गया सीमा हैदर का टिकट, समाजवादी पार्टी के नेता ने दिखाया भारत से बाहर का रास्ता

समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर का वापसी का टिकट कटवा दिया है. 

Akshay Singh
Edited By: Akshay Singh

Seema Haidar: पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई सीमा हैदर की कहानी लगातार सुर्खियों में बनी हई है. सीमा पर जांच एजेंसियों की कार्यवाई फिलहाल जारी है. वह अपने प्रेमी सचिन के घर पर अपने चार बच्चों के साथ रह रही है. बता दें कि सीमा और सचिन की कहानी पर फिल्म भी बन रही है. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर का वापसी का टिकट कटवा दिया है. 

बता दें कि अमित जानी के फिल्म के ऐलान के बाद अभिषेक सोम ने यह कदम उठाया है. सोम ने मुंबई से कराची तक की 2 टिकटें बुक करा दी हैं जिनमें एक सीमा हैदर तो दूसरी अमित जानी की है. 

समाजवादी पार्टी नेता अभिषेक सोम ने टिकट की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि अपनी हिरोइन लेकर पाकिस्तान चले जाइए. उनका कहना है कि अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाना चाहते हैं. 

बताते चलें कि अमित जानी ने सीमा हैदर पर जिस फिल्म को बनाने की घोषणा की है उसका नाम कराची टू नोएडा है. बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि अमित जानी ने फिल्म के सिलसिले में अंजू के पहले पति से मुलाकात के लिए उन्हें आमंत्रण भेजा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag