केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, सड़क पर घेरकर गाड़ी रोकी, गनमैन को भी पीटा

शशि थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव करने और रास्ता साफ करने की कोशिश की. लेकिन उपद्रवियों ने इस पर भी भड़ककर उन पर हमला बोल दिया. गनमैन के साथ जोरदार धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी, जिससे पूरे मौके पर तनाव की लहर दौड़ गई.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम जिले के वंडूर इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ एक गंभीर बदसलूकी का मामला सामने आया है. यूडीएफ उम्मीदवार ए.पी. अनिल कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया. हमलावरों ने न सिर्फ थरूर की गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.यह घटना तब हुई जब शशि थरूर दो वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे. पहले वाहन में सवार थरूर को अचानक दो कारों में आए करीब आठ लोगों ने रोका. हमलावरों ने गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया और कार के शीशों पर जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया.

क्या है पूरा मामला?

थरूर की टीम के अनुसार, हमलावर दो कारों में सवार होकर आए और बीच सड़क पर काफिले को जबरन रोक दिया. चश्मदीदों ने बताया कि उपद्रवियों ने गाड़ी को आगे जाने से रोका और शीशों को लगातार पीटना शुरू कर दिया.

गनमैन पर हमला

जब स्थिति बिगड़ती देख शशि थरूर के गनमैन ने बीच-बचाव करने और रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. गनमैन के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई. इस दौरान काफी तनाव फैल गया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया. आगे की जांच जारी है. 

ऐले ही देश दुनिया की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए बने रहे JBT के साथ.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो