पाकिस्तान: कराची में फिर हिंदुओं का अपमान, मूर्तियों को किया खंडित

स्वतंत्रता से पहले, वर्ष 1937 में बनी इस इमारत में हिंदू समुदाय की अनमोल मूर्तियां और पवित्र धार्मिक प्रतीक संजोए हुए हैं. लेकिन दुर्भाग्य से, हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

कराची: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में एक ऐतिहासिक इमारत के अंदर भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को तोड़ने का सॉकिंग मामला सामने आया है. पाकिस्तानी हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता ने इस घटना की जानकारी देते हुए इसे बेहद निंदनीय बताया है. 

पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने शुक्रवार को इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मूर्तियों का विनाश नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत और धार्मिक सद्भाव पर सीधा हमला है. घटना दो दिन पहले कराची के सगन मेसन भवन में हुई.

मूर्तियों के खंडित होने पर कड़ी निंदा

शिव कच्छी ने कहा, हम इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह केवल एक ढांचे को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत, धार्मिक सद्भाव और अल्पसंख्यक समुदायों की भावनाओं पर हमला है.

सरकार से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

कच्छी ने आगे कहा कि सरकार को इस घटना की तुरंत जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाले इस कृत्य के दोषियों को बिना देरी के गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए. साथ ही ऐतिहासिक इमारत का तत्काल जीर्णोद्धार और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए. कच्छी ने कहा, दोषियों को बिना विलंब किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए. इस ऐतिहासिक इमारत का तत्काल जीर्णोद्धार और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

इमारत का ऐतिहासिक महत्व

यह इमारत स्वतंत्रता से पहले 1937 में बनाई गई थी. इसमें हिंदू समुदाय की बहुमूल्य मूर्तियां और अन्य धार्मिक प्रतीक रखे हुए हैं.

अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले

पाकिस्तान में हिंदुओं और मंदिरों पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. भारत ने इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को कई बार बेनकाब किया है और तीखे सवाल उठाए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो