KCR Helicopter: CM केसीआर के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

KCR Helicopter: BRS के सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उनके फॉर्महाउस पर लौट आया.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

KCR Helicopter: BRS के सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उनके फॉर्महाउस पर लौट आया. दरअसल मुख्यमंत्री एक रैली को संबोधित करने के लिए राव देवराकादरा जा रहे थे लेकिन इस यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा.

मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि तननीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस मुख्यमंत्री फॉर्महाउस लौटना पड़ा. आधिकारिक बयान में कहा गया, सतर्क पायलट ने हेलीकॉप्टर को मुख्यमंत्री के फर्म हाउस की ओर मोड दिया और यह सुरक्षित रूप से उतर गया.

बता दें कि 30 नंवबर को तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव है. इसका परिणाम 3 दिसंबर को आएगा. राज्य में बता दें कि के, चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री है. और BRS की सरकार है. 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag