मणिपुर में हिंसा की नई घटना ने पूरे राज्य को फिर से अशांत कर दिया है. दो नाबालिग बच्चों की मौत और उनकी मां के घायल होने के बाद सरकार ने पांच जिलों में तीन दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है. मोइरांग के त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई गांव में मंगलवार की आधी रात को संदिग्ध आतंकियों ने घर पर रॉकेट या विस्फोटक फेंका, जिसमें सोते हुए 5 वर्षीय लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं. इस घटना के बाद बिशनुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
मणिपुर सरकार के गृह विभाग ने 7 अप्रैल को आदेश जारी कर इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिशनुपुर जिलों में तीन दिनों तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया है. प्रशासन ने कहा कि यह कदम अफवाहों, गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है.
घटना स्थल बिशनुपुर जिले के मोइरांग क्षेत्र में है, जो मेइती और कुकी समुदायों के बीच तनाव का प्रमुख केंद्र रहा है. घटना के तुरंत बाद बिशनुपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
मंगलवार की आधी रात के बाद त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई गांव में एक घर पर संदिग्ध आतंकियों ने विस्फोटक फेंका. इस हमले में परिवार के दो छोटे बच्चे 5 वर्षीय लड़का और मात्र 6 महीने की बच्ची- सोते हुए अपनी जान गंवा बैठे. उनकी मां इस हमले में घायल हो गईं. First Updated : Tuesday, 07 April 2026