नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र इन दिनों इटली दौरे पर है, जहां उन्होंने पीएम जॉर्जिया मेलोनी खास मुलकात की हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वोरल हो रहा है, जिसे खुद इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा सकता कि मेलोनी से मुलाकात के दौरान PM मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं पीएम मोदी के इस गिफ्ट के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा चलिए जानते है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए इस गिफ्ट के बाद इटली की PM मेलोनी वीडियो रिकॉर्ड करती हुई कहती है "प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक गिफ्ट है." जिसके बाद पीएम मोदी गिफ्ट दिखाते हुए कहते है "मेलोडी". इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वीडियो के कैप्शन ने पीएम मेलोनी ने लिखा है "गिफ्ट के लिए धन्यवाद". बता दें, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 21 लाख लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं.
बता दें, इन दिनों पीएम मोदी 5 देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव को पूरा करते हुए इटली पहुंचे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री ने अपने कोलोसियम दौरे का जिर्क करते हुए कहा "रोम पहुंचते ही मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. आज होने वाली हमारी बातचीत के लिए मैं उत्सुक हूं, जिसमें हम इस बात पर चर्चा जारी रखेंगे कि कैसे सुदृढ़ीकरण किया जाए"
इसके बाद पीएम मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा "मैंने प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ मिलकर एक संपादकीय लेख लिखा है जिसमें बताया गया है कि भारत-इटली संबंध निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं. हमारी साझेदारी नवाचार, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण से प्रेरित एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है."
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच रोम में आज द्विपक्षीय बातचीत होगी. रोम में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे थे. फिर जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि वेलकम माय फ्रेंड. First Updated : Wednesday, 20 May 2026