नंदीग्राम उपचुनाव से पहले TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी को नहीं मिल रहा उम्मीदवार!

नंदीग्राम सीट को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. उपचुनाव की चर्चाओं के बीच टीएमसी को उम्मीदवार तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई नेता चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर नंदीग्राम सीट चर्चा के केंद्र में आ गई है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह सीट लगातार चुनौती बनी हुई है. अब खबरें सामने आ रही हैं कि नंदीग्राम विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव के लिए पार्टी को उम्मीदवार तलाशने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि अभी तक उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि कई टीएमसी नेता यहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. खास बात यह है कि यह वही सीट है जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 2021 में ममता बनर्जी को हराया था.

नंदीग्राम सीट को लेकर बढ़ी हलचल

पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव की संभावना के बीच टीएमसी में उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी को यहां मजबूत उम्मीदवार खोजने में परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि अब तक दो नेताओं ने यहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद से इस सीट पर उपचुनाव की चर्चा तेज हो गई है.

पवित्र कर ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

सुवेंदु अधिकारी के कभी करीबी रहे पवित्र कर भी नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं. गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें इसी सीट से हराया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मुझसे बात करने आए थे, लेकिन मैं दोबारा नंदीग्राम से नहीं लड़ सकता. इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है.'

बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले ही पवित्र कर भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे.

शेख सूफियान ने भी दिखाई दूरी

नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने में रुचि न दिखाने वालों में एक नाम शेख सूफियान का भी है. वह 2021 में ममता बनर्जी के चुनाव एजेंट रह चुके हैं.

उन्होंने कहा, “मैंने 2006 में नंदीग्राम का चुनाव लड़ा था. उसके बाद टीएमसी में से किसी ने भी मुझसे चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा. मुझे अब चुनावों में दिलचस्पी नहीं है. मैं मेरे परिवार की सलाह मानकर राजनीति से रिटायर हो रहा हूं.”

उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लेंगी ममता बनर्जी

रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'उम्मीदवार का चुनाव ममता बनर्जी करेंगी और इस पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी. चुनावों का ऐलान होने दीजिए.'

फिलहाल पार्टी की ओर से किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सुवेंदु अधिकारी ने समर्थकों को दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री बनने के बाद नंदीग्राम के अपने पहले दौरे में सुवेंदु अधिकारी ने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि सीट छोड़ने के बावजूद उनका इस क्षेत्र से जुड़ाव पहले जैसा ही मजबूत रहेगा.

उन्होंने अभिनंदन रैली के दौरान समर्थकों से पूछा कि क्या वे नंदीग्राम में भी फलता जैसी बड़ी जीत का अंतर दोहरा सकते हैं, जहां भाजपा ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो