दिल तोड़ इश्क! अलीगढ़ में दामाद संग भागी सास, 10 महीने बाद बहनोई के साथ रफूचक्कर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां10 महीने पहले एक शादीशुदा महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ घर से फरार हो गई थी. अब उसने उस युवक को ठेंगा दिखाकर बहनोई के साथ फिर भाग निकली है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. एक शादीशुदा महिला, जो दस महीने पहले अपनी बेटी के मंगेतर के साथ घर छोड़कर भाग गई थी, अब उस युवक को भी छोड़कर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. यह घटना पहले भी काफी चर्चित रही थी, लेकिन अब की खबर ने लोगों को और ज्यादा चौंका दिया है, क्योंकि महिला ने फिर से अनएक्सपेक्टेड कदम उठाया है.

38 वर्षीय महिला पिंकी नाम से पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर 18 साल छोटे मनोज के साथ नया जीवन शुरू किया था. अब मनोज का आरोप है कि पिंकी उसके दो लाख रुपये और गहने लेकर भाग गई है. पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला बिहार पुलिस के पास पहुंच गया है, जहां जांच जारी है.

कहां से शुरू हुई थी नजदीकियां?

महिला और मनोज के बीच रिश्ते की शुरुआत तब हुई जब मनोज की शादी पिंकी की बेटी से तय हुई. सगाई के बाद होने वाली सास और दामाद के बीच बातचीत बढ़ी, जो धीरे-धीरे करीबी में बदल गई. हालात इतने बिगड़े कि शादी से सिर्फ 12 दिन पहले पिंकी मनोज के साथ घर छोड़कर भाग गई.

अलीगढ़ छोड़कर बिहार में बसाया घर

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों ने साथ रहने की इच्छा जाहिर की. महिला ने परिवार छोड़कर मनोज के साथ रहने का फैसला लिया. इसके बाद दोनों अलीगढ़ से भागकर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बस गए. वहां मनोज फेरी लगाकर कपड़े बेचने लगा और दोनों साथ रह रहे थे.

मनोज के साथ भी रिश्ता टूटा

मनोज का कहना है कि 6 फरवरी को वह काम पर गया था. वापस लौटने पर पिंकी घर से गायब थी. उसने दावा किया कि पिंकी उसके दो लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी ले गई है.

अब बहनोई के साथ भागने का आरोप

मनोज ने आरोप लगाया कि पिंकी अब उसके ही बहनोई के साथ फरार हो गई है. उसने दादो थाने में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की. पुलिस ने कहा कि घटना सीतामढ़ी में हुई है, इसलिए यह उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है. अब बिहार पुलिस इसकी जांच करेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag