Noida News : खेलते-खेलते सोसायटी की 8वीं मंजिल से नीचे गिरा पांच साल का मासूम

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाई राइज सोसाइटी की 8वीं मंजिल से एक पांच साल का मासूम बच्चा खेलने के दौरान गिर गया। नीचे गिरने के बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर की।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • घटना के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। कभी बच्चा जल्दी अकेला ही उठकर खेलने लगता था।

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर सुबह करीब 6 बजे खेलते समय एक 5 साल का मासूम सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिर गया। नीचे गिरने के बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों से इस घटना की पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। 

थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित हाई पार्क सोसायटी में सुबह 5:50 मिनट पर एक बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। उसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बिल्कुल किनारे पर पहुंच गया और 8वीं मंजिल से खेलने के दौरान नीचे गिर गया।

जब वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को नीचे पड़े हुए देखा तो वहां पर हड़कंप मच गया लोगों ने परिवार के सदस्यों को बताया और तुरंत बच्चे को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अधिक ऊंचाई से नीचे गिरने के चलते उस मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सभी लोग सो रहे थे। कभी बच्चा जल्दी अकेला ही उठकर खेलने लगता था। शुक्रवार की सुबह को बच्चा जल्दी जाग गया और खेलने लगा। इसी दौरान वह बालकनी तक पहुंच गया। उसके बाद भी कुछ देर तक बच्चा वहां पर खेलता रहा और खेलत-खेलते 8वीं मंजिल से नीचे गिर गया।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर 113 पुलिस टीम सोसायटी में पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

calender
16 June 2023, 03:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो