क्यों रवि किशन ने कहा कि 'इंसान ही तो हूं', खानी पड़ी महादेव की कसम

कहते हैं जुबान आदमी को मशहूर भी बनाता है और उलझन में भी डाल देता है। एक्टर से सांसद बने रवि किशन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और शायद यही वजह है कि उन्हें अपने आप को बार-बार कहना पड़ रहा है कि मैं भी इंसान ही हूं।

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

गोरखपुर : नब्बे के दशक में लोगों की जुबान पर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सीरियल जबान संभाल के बदस्तूर हर समय मौजूद रहता था। आम लोगों और दर्शकों की जुबान से कुछ भी असहज होने पर जबान संभाल के तकिया कलाम बन गया था। उस दौर में सोशल मीडिया नाम की कोई चीज नहीं थी फिर इसकी धमक गांव-गांव तक थी। गांव-गांव तक जबान संभाल के लोगों की जुबान पर था। आज कल फिर एक बार जुबान संभाल कर चर्चा में हैं और वजह हैं एक्टर से सांसद बने रवि किशन। रवि किशन कुछ भी बोलते हैं तो वायरल हो जाता है उनकी जुबान से निकली हुई बेतुकि बाद गांव-गांव तक पहुंच जाती है और फिर रवि किशन को कहना पड़ता है मैं भी इंसान ही हूं। हाल ही के कई मौकों पर रवि किशन के बयान खूब वायरल हुए और सोशल मीडिया मीम्स भी बने। रवि किशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने दिल की बात कही है। 

क्या कहा रवि किशन ने?

रवि किशन ने कहा उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि इंटरनेट पर आखिर कौन सी चीज उन्हें वायरल बना देती है। मीडिया उनके बयान को लेकर खूब चर्चा रहती है और मीडिया जब उनसे पूछति है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। तो रवि किशन कहते हैं कि ' मैं सच में दिल से और महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे खुद समझ में नहीं आता कि मैं क्यों वायरल हो जाता हूं। अभी हाल ही मैंने वर्क फ्रॉम होम की जगह गलती से होम फ्रॉम वर्क बोल दिया था।' इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा ' उससे कुछ समय पहले जब मैं संसद जा रहा था तब मैंने द लेट की जगह जल्दी द लेट कह दिया था। आखिर मैं भी इंसान ही हूं। ऐसी गलतियां होती रहती हैं और शायद आगे भी होगी रहेंगी। लोग मुझे ऐसे क्यों देखते हैं जैसे मैं कोई इंसान नहीं हूं या किसी अलग दुनिया से आया हूं।'

वर्क फ्रॉम होम पर कैसे फिसली जुबान?

कुछ दिन पहले रवि किशन ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को लेकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे उसी दौरान उनकी जुबान से वर्क फ्रॉम होम की बजाए होम फ्रॉम वर्क निकल गया। इसके बाद देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मीम्म की बाढ़ आ गई। 

सीएम योगी को भाता है रवि किशन का अंदाज!

अपने सार्वजनिक और विशेष कार्यक्रमों के भाषण में गहे बिगहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रवि किशन की चर्चा कर देते हैं उन पर चुटकी लेते हैं। कभी वो उनके विदेशी घड़ी तो कभी उनकी डिग्री को लेकर हंसी-हंसी में चुटकी ले लेते हैं। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो