बिहार में महिलाओं के पोस्टर को चूमता-चाटता दिखा अधेड़ व्यक्ति, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर यूजर्स जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पोस्टरों को चूमता और चाटता नजर आ रहा है. वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि आसपास कई छोटे बच्चे भी मौजूद हैं.

पटना: बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर यूजर्स जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे है. बता दें, वीडियो में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति डीजे ट्रक के पीछे लगे महिलाओं के पोस्टरों के साथ गंदी हरकत करता दिखाई दे रहा है. वहीं घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा उस बुर्जुग व्यक्ति पर फूट पड़ा हैं.
वायरल वीडियो में क्या
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पोस्टरों को चूमता और चाटता नजर आ रहा है. वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि आसपास कई छोटे बच्चे भी मौजूद हैं, जो यह सब देखते हुए हंसते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं और इसे समाज की विकृत मानसिकता का उदाहरण बता रहे है.
किसने शेयर किया वीडियो
बता दें, यह वीडियो एक्स पर एक यूजर @TheReal_Jassi द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद इस पर हजारों प्रतिक्रियाएं आने लगी। कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है और बच्चों के सामने ऐसी हरकतें समाज पर गलत असर डालती हैं। लोगों का कहना है कि महिलाओं की तस्वीरों के साथ भी इस तरह का व्यवहार बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Women are not safe even on the posters in India (Bihar here).
— Jaswinder kaur (@TheReal_Jassi) May 21, 2026
He is licking posters of those girls and you can see little girls there.
These are potential rapists who r*pe little girls first chance they get. pic.twitter.com/7xmf8FB8uv
कितनी है व्यक्ति की उम्र
ऑनलाइन सामने आई जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति लगभग 50 से 60 वर्ष की उम्र का बताया जा रहा है. दावा किया गया कि वह लगातार एक पोस्टर से दूसरे पोस्टर तक जाकर अश्लील हरकतें कर रहा था. हालांकि घटना के दौरान वहां मौजूद लोग उसे रोकने के बजाय तमाशा देखते रहे.
यूजर्स ने किया रियेक्ट
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "यह बहुत ही चिंताजनक है और आसपास के बच्चे इससे सीख रहे हैं..." दूसरे यूजर ने इसे लेकर लिखा "यह घिनौना है. कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है? लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने से पहले ही इन्हें जेल में डाल देना चाहिए. ये लोग धरती पर रहने के लायक नहीं हैं. महिलाएं यौन वस्तु नहीं हैं. इस बात को याद रखें' " एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "मुझे लगता है कि इन लोगों पर बुरी आत्माओं का साया है क्योंकि समझदार व्यक्ति ऐसा नहीं करते, खासकर सार्वजनिक रूप से तो बिलकुल नहीं'.
बता दें, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, अभी तक इस घटना को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.


