UP: महाराजगंज में 14 साल के लड़के पर आया 40 साल की महिला का दिल, क्या है पूरा मामला?
गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की महिला और 4 बच्चों की मां ने थाने पहुंच कर 14 साल ही लड़के पर बेवफाई और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला और लड़के के मुलाकात चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी.

लखनऊ: देशभर में अक्सर प्यार के अतरंगी किस्से सुनने को मिलते है. लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद पुलिस वालों के साथ-साथ परिवार वाले भी डंग रह गए. बता दें, गोरखपुर की रहने वाली 40 साल की महिला और 4 बच्चों की मां ने थाने पहुंच कर 14 साल ही लड़के पर बेवफाई और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते है.
किशोर संग कर चुकी शादी
बता दें, लड़के पर आरोप लागते हुए महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते यह दावा किया कि किशोर संग शादी कर चुकी है. इतना ही नहीं महिला ने बेशर्मी की सारी हदे पार करते हुए ये भी कहा कि अब वह उसी के साथ रहेगी, महिला के इन दावों के बाद महिला और लड़के के परिवार को थाने बुलाया गया, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच घंटों तक हंगामा देखने को मिला.
कहां रहता था लड़का
सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला और लड़के के मुलाकात चार महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. इस दौरान बातचीत के दौरान पता चला कि लड़का चेन्नई के नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपना माता-पिता के साथ रहता है. पुलिस को दी गई जानकारी के अनुआर, महिला ने कहा कि किशोर इस साल फरवरी में उससे मिलने गोरखपुर आया था और इस दौरान दोनों ने 15 फरवरी को घर में चोरी-छुपे शादी कर ली. बता दे, महिला के चार बच्चे है, जिसे से एक की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है. ऐसे में 14 साल के लड़के संग शादी के इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है.
थाने में हुआ ड्रामा
बता दें, किशोर के अचानक गोरखपुर आ जाने आने से जब परिवार ने उसकी तलाश की शुरू की तो काफी तलाश के बाद उसकी मां गोरखपुर जा पहुंची। इसके बाद किशोर की मां अपने एक रिश्तेदार की सहायता से उसे वापस घर ले आई. लेकिन 40 वर्षीय महिला ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और वह नौतनवां थाने पहुंच कर किशोर संग रहने की जिद करने लगी. घटों तक बहस के बाद पुलिस द्वारा समझौता कराया गया कि भविष्य महिला और लड़का एक दूसरे से संपर्क ही करेंगे, जिसके बाद मामला ठंडा हुआ.


