UP Voter List 2026: 13.39 करोड़ मतदाता शामिल, SIR के बाद बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कुल 13.39 करोड़ मतदाता शामिल हैं, जिसमें पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटर्स के आंकड़े भी सामने आए हैं.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी. इस बार मतदाताओं की कुल संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है.
जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं. यह संख्या ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में काफी अधिक है, जिससे चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिली है.
पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटर्स का आंकड़ा
फाइनल सूची के अनुसार, पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 061 है, जो कुल मतदाताओं का 54.54% हिस्सा है.
वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है, जो 45.46% है. इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 4,206 दर्ज की गई है.
18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार 360 है, जो कुल का 1.32 प्रतिशत है. राज्य का जेंडर रेशियो 834 दर्ज किया गया है.
ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले बढ़े मतदाता
फाइनल वोटर लिस्ट में ड्राफ्ट सूची की तुलना में 84 लाख 28 हजार 767 नए मतदाता जोड़े गए हैं.
इससे पहले 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 12.55 करोड़ थी.
इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर
राज्य के पांच जिलों में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
प्रयागराज: 3,29,421
लखनऊ: 2,85,961
बरेली: 2,57,920
गाजियाबाद: 2,43,666
जौनपुर: 2,37,590
इन विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वृद्धि
SIR के बाद जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी, उनमें शामिल हैं:
- साहिबाबाद: 82,898
- जौनपुर: 56,118
- लखनऊ पश्चिम: 54,822
- लोनी: 53,679
- फिरोजाबाद: 47,757
2.05 करोड़ नाम सूची से हटाए गए
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद कुल 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं.
हालांकि, 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में यह संख्या 2.89 करोड़ थी. यानी बाद में 84 लाख मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े गए.
दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 6 मार्च तक नागरिकों से दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं.
- 86.69 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा
- 3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा
- 2.22 करोड़ प्रविष्टियां तार्किक विसंगतियों से जुड़ी थीं
फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है. नए मतदाताओं के जुड़ने और बड़े पैमाने पर संशोधन के बाद यह सूची आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी.


