कम बजट में भी लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग, भारत की इन खूबसूरत जगहों पर लग्जरी फील फ्री में
आजकल शादियों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. तो अगर आप लग्जरी शादी का सपना देख रहे हैं पर बजट की टेंशन है, तो चिंता मत कीजिए. भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां कम खर्च में भी शानदार और यादगार डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है.

आजकल शादियों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. पहले लोग अपने शहर या घर के पास ही शादी करना पसंद करते थे, लेकिन अब डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. बॉलीवुड से शुरू हुआ यह ट्रेंड और भी लोकप्रिय हो गया है. अगर आप भी लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट की चिंता आपको रोक रही है, तो चिंता न करें. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां कम बजट में भी शानदार और यादगार डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है. ये जगहें प्राकृतिक सुंदरता, अच्छे मैनेजमेंट और सही प्लानिंग के साथ लग्जरी फील देती हैं.
भारत में सस्ती लेकिन शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग के ऑप्शन
उदयपुर: रॉयल शादी का सबसे बेहतरीन ठिकाना, उदयपुर रॉयल और लग्जरी शादी के लिए सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां झीलों, महलों और शानदार होटलों के बीच आप अपनी ड्रीम वेडिंग प्लान कर सकते हैं. अगर बड़े महल का खर्च नहीं उठाना चाहते तो उदयपुर में कई बुटीक होटल और हेरिटेज रिसॉर्ट उपलब्ध हैं, जहां कम बजट में भी भव्य शादी की जा सकती है. झीलों का नजारा और महलों की भव्यता शादी को यादगार बना देते हैं.
ऋषिकेश: सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा मेल
अगर आप शादी में सादगी के साथ प्राकृतिक सुंदरता चाहते हैं तो ऋषिकेश बेहतरीन विकल्प है. गंगा नदी के किनारे बने कई रिसॉर्ट और कैफे डेस्टिनेशन वेडिंग के आकर्षक पैकेज ऑफर करते हैं. यहां प्राकृतिक नजारा खुद ही शादी की सजावट का काम कर देते हैं, जिससे डेकोरेशन पर काफी खर्च बच जाता है. शांत वातावरण और गंगा का पावन किनारा शादी को आध्यात्मिक और यादगार बना देता है.
जयपुर: राजसी ठाठ और हेरिटेज का अनुभव
राजस्थान की राजधानी जयपुर भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां बड़े महलों के अलावा कई हेरिटेज हवेलियां और होटल हैं, जहां कम बजट में भी शानदार शादी आयोजित की जा सकती है. जयपुर की पारंपरिक सजावट, राजस्थानी संगीत और लोक नृत्य आपकी शादी को और भी यादगार बना देते हैं. राजसी ठाठ-बाट के साथ सस्ती डेस्टिनेशन वेडिंग का मजा यहां लिया जा सकता है.
गोवा: समुद्री किनारे रोमांटिक और मजेदार शादी
समुद्र प्रेमियों के लिए गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे अच्छा विकल्प है. यहां कई बीच रिसॉर्ट और होटल कम मेहमानों के साथ बजट फ्रेंडली वेडिंग पैकेज देते हैं. बीच पर फेरे लेना और रात में बीच पार्टी करना शादी को बिल्कुल अलग और खास बना देता है. गोवा का वाइब, समुद्र की लहरें और पार्टी मूड आपकी शादी को अनोखा और यादगार बना देते हैं.


