IT की नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगी महिला, अब हर महीने कमा रही 60 हजार रुपये; कहानी हुई वायरल

आईटी सेक्टर की तनावपूर्ण नौकरी छोड़कर एक महिला ने ऑटो-रिक्शा चलाने का फैसला किया और अब वह हर महीने करीब 60 हजार रुपये कमा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कहानी को लोग वर्क-लाइफ बैलेंस और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की मिसाल बता रहे हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग ऊंची सैलरी और कॉर्पोरेट नौकरी को सफलता की पहचान मानते हैं, वहीं एक महिला ने अपनी जिंदगी को नया मोड़ देकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर ऑटो-रिक्शा चलाने का उनका फैसला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि महिला पहले आईटी इंडस्ट्री में काम करती थी. हालांकि लगातार बढ़ते काम के दबाव, लंबी ड्यूटी और निजी जीवन के लिए समय न मिलने की वजह से उसने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद उसने एक ऐसा पेशा चुना, जिसे आमतौर पर लोग कॉर्पोरेट करियर का विकल्प नहीं मानते.

तनाव भरी नौकरी से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला

वीडियो के अनुसार, महिला अपने ऑफिस के काम और लंबे कार्य घंटों से परेशान थी. आईटी सेक्टर में काम करते हुए उसे लगातार तनाव का सामना करना पड़ रहा था और वह अपनी पेशेवर तथा निजी जिंदगी के बीच संतुलन नहीं बना पा रही थी.

इसी कारण उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक नई शुरुआत करने का निर्णय लिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Nezrin Midhlaj / Entrepreneur / Global Speaker (@dr.nezrin_midhlaj)

ऑटो चलाकर बना लिया नया करियर

महिला ने बदलाव की तलाश में ऑटो-रिक्शा चलाना शुरू किया. अब वह अपने समय के अनुसार काम करती है और अपनी दिनचर्या खुद तय करती है.

शुरुआत में उसके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान किया, लेकिन समय के साथ यह निर्णय उसके लिए फायदेमंद साबित हुआ. वीडियो में दावा किया गया है कि वह वर्तमान में हर महीने करीब 60,000 रुपये की कमाई कर रही है और पहले की तुलना में अधिक संतुष्ट और खुश है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

महिला की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बड़ी संख्या में लोग उनके फैसले की सराहना कर रहे हैं और इसे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का उदाहरण बता रहे हैं.

कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने ऐसा काम चुना है, जिससे उन्हें मानसिक शांति और संतुष्टि मिल रही है.

यूजर्स ने साझा किए अपने अनुभव

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा कि वह खुद पिछले 18 वर्षों से आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें लंबे समय तक चलने वाली मीटिंग्स, घंटों की कॉल्स और देर रात तक काम करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

वहीं, एक अन्य यूजर ने अनुमान लगाया कि महिला के पास पहले से 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक की बचत हो सकती है.

एक और यूजर ने महिला के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि अंत में हर व्यक्ति को जीवन में सुकून और संतोष की ही तलाश होती है. साथ ही उन्होंने महिला के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो