Weather Today: तेजी से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय, 11 से 14 जून तक देश के इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Today: अरब सागर उठा चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखा रहा है। अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने केरल, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • चक्रवाती तुफान बिपरजॉय, 11 से 14 जून तक देश के इन राज्यों में भारी बारिश का हुआ अलर्ट

Weather Today: जून की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान थे। अब उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के लोग भी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन दिन तक हीटवेव की बात कही है। मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में भी आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखा रहा है।

24 घंटे में चक्रवाती तूफान तेज होने की चेतावनी

भारत में मौसम विभाग ने शनिवार को कहा है कि – ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय के अलगे चौबीस घंटों में और तेज होने की संभावना है। यह उत्तर– उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। आईएमडी ने एक ट्वीट में लिखा है कि “पूर्व-मध्य अरब सागर पर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर- उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना बताई है।

चक्रवाती बिपोर्जॉय तूफान के कारण अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

जानिए उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

यदि उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं लखनऊ में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा।

हालांकि दोपहर या शाम के वक्त लखनऊ में आंशिक तौर बादल छा सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज जा सकता है। साथ ही गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag