नाबालिग लड़कियों ने अपनी ही सहेली को 5 हज़ार में बेचा, होटल कर्मी ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के एक शहर में दो नाबालिग सहेलियों ने अपनी ही दोस्त को एक होटल कर्मी को 5 हज़ार में बीच दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • पुलिस के डर की वजह से आरोपी ने नाबालिग लड़की को रुद्रपुर छोड़ दिया और फरार हो गया

उत्तराखंड के शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग लड़कियों ने अपनी ही एक नाबालिग सहेली के साथ ऐसा कुछ किया जिसे जानकर पुलिस भी सोच में पड़ गयी। दो नाबालिग लड़कियों ने अपनी एक नाबलिग सहेली को एक होटल कर्मी को बेच डाला। आरोप यह है की खरीदने वाले होटल कर्मी ने नाबालिगा के साथ रेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

आपको बता दें, की 10 फरवरी को एक नाबालिग लड़की अचानक से कहीं लापता हो गयी थी। इस मामले में रूद्रपुर निवासी दो नाबालिग लड़कियों को अपनी ही सहेली को बेचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी महिला उप निरीक्षक नेहा राणा ने दी है। 

लड़की को छोड़ मौके से फरार हुआ आरोपी 

मामले की जांच करने के बाद मालूम हुआ की नाबालिग लड़की बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ थी। पुलिस के डर की वजह से आरोपी ने नाबालिग लड़की को रुद्रपुर छोड़ दिया और फरार हो गया। SSI ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की पीड़िता रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहाँ पर गयी थी, जहां उन दोनों ने लालपुर स्थित एक होटल में उसे जाकर छोड़ दिया था। 

जब पुलिस को लड़की की लोकेशन मिली तो पूरी टीम लालपुर स्थित होटल पहुंची और लड़की को बरामद किया। पीड़िता ने बताया की उसकी दो सहेलियों ने होटल के ही एक दुबे कश्यप नामक कर्मी को 5 हज़ार में बेच दिया था। जिसके बाद दुबे ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया की इससे पहले उसके साथ धर्मेंद्र नामक शख्स ने भी रेप किया था। 

SSI ने बताया पीड़िता के बयान पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेज दिया है। वहीं साथ ही रविवार की शाम को दोनों सहेलियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सहेलियां नाबालिग हैं इसलिए दोनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। 

calender
10 May 2023, 03:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो