दिवाली के बाद बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP में घनी धुंध, बिहार में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और बारिश का मिजाज़ कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है. दिल्ली में धुंध का हल्का का पर्दा छाया है मगर साथ ही हल्की बारिश माहौल को तरोताजा कर सकती हैं. मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Today Weather Update: दिवाली की रौनक के बाद अब देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है.साउथ इंडिया में जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं उत्तर भारत के कई हिस्से प्रदूषण की चपेट में हैं. खासकर दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है, जिससे ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि साउथ इंडिया के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है. दूसरी ओर, उत्तर भारत में सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हो रही है, जबकि दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तो आइए जानते हैं देश के प्रमुख हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम.

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से हालात गंभीर

राजधानी दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज सुबह की शुरुआत घने स्मॉग और हल्के बादलों के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज और कल दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

UP में धुंध और प्रदूषण का असर

उत्तर प्रदेश में दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर अब वायु गुणवत्ता पर दिखने लगा है. खासकर नोएडा और मेरठ जैसे इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच चुका है. राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो सकता है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर और कौशांबी में आज तेज धूप निकलने की संभावना है.

बिहार में छठ से पहले बदलेगा मौसम

बिहार में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं. खासकर छठ महापर्व से पहले मौसम में बदलाव चिंता का कारण बन सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगा.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का रेड अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में आज भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण इन इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज मौसम बिगड़ने के आसार हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी संभव है. हालांकि, 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag